Author Archives: dilipbhagat
माता संतोषी का व्रत करने से घर में आती है सुख-समृद्धि, देखें भजन वीडियो
शुक्रवार के दिन माता संतोषी का व्रत किया जाता है। सुख-सौभाग्य की कामना करने वाले भक्त माता का व्रत करते हैं। शुक्रवार के दिन व्रत के साथ संतोषी माता का भजन-कीर्तन करना भी शुभ माना जाता है। वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा की जाती है लेकिन हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सप्ताह का हर दिन विशेष देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। इसी कारण शुक्रवार के दिन विशेष रुप से संतोषी माता का पूजन किया जाता है। सुख-शांति के देवी का पूजन करने से घर में धन-समृद्धि आती है। माता संतोषी सभी चिंताओं से मुक्ति देती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। शुक्रवार को माता संतोषी का भजन वीडियो यहां देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
LEAVE A REPLY

पुलिस स्मारक पर शहीदों को किया नमन
नईदिल्ली। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नई दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचकर शौर्य शिला पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय, शौर्य गाथा खण्ड और मध्यप्रदेश पुलिस को समर्पित खण्ड का अवलोकन किया।
संग्रहालय में मुख्यमंत्री ने आगन्तुक पुस्तिका में व्यक्तिगत विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि-”राष्ट्रीय पुलिस स्मारक को देखना एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण। इसमें पुलिस बल की महिमा और वीरता का बखूबी बखान किया गया है। यह स्मारक राष्ट्रीय पुलिस स्थापना के इतिहास और वीरता का परिचायक है।” इस अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिर्देशक वी.के. सिंह, बी.एस.एफ. के डी.जी. विवेक जौहरी, मध्यप्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश जैन सहित राज्य एवं केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
देश की राजधानी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक परिसर में शौर्य शिला की स्थापना उन बलिदानी पुलिसकर्मियों के सम्मान में की गई है, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यहां स्थित संग्रहालय भी शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृतियां संजोने के लिए समर्पित है।राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय में पुलिस प्रणाली के इतिहास और उसमें निरन्तर होने वाले विकास को प्रदर्शित किया गया है। इसी तरह, शौर्य गाथा खण्ड में उन 35 हजार 134 पुलिसकर्मियों के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने आजादी के बाद कर्तव्य पालन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
COMMENTS
LEAVE A REPLY
LEAVE A REPLY

कबीर महोत्सव में मंत्री श्री शर्मा
भोपाल। जनसम्पर्क एवं आध्यात्म मंत्री पी.सी. शर्मा सतगुरु कबीर महोत्सव में सम्मिलित हुए। श्री शर्मा ने मानव समाज के नव-निर्माण में संत कबीर के योगदान की जानकारी देते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। महोत्सव का आयोजन रविन्द्र भवन में समग्र अनुसूचित जाति जनजाति संघ द्वारा संस्कृतिक विभाग के सहयोग से किया गया। मंत्री श्री शर्मा ने महोत्सव में आए संतों का स्वागत किया।
COMMENTS
LEAVE A REPLY
LEAVE A REPLY
Video
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UUY2EYiu8VVGdNcFMLin1W6Q&layout=gallery[/embedyt]
COMMENTS
LEAVE A REPLY
LEAVE A REPLY

आज के दौर में सामाजिक परिवेश तेजी से बदल रहा है
आज के दौर में सामाजिक परिवेश तेजी से बदल रहा है। हालत यह है कि तकनीक से दिग्भ्र्मित वर्तमान पीढ़ी को हमारे पुरातन सांस्कृतिक वैभव का कोई ज्ञान नहीं है। इसका सीधा असर एक घर और परिवार से लेकर पूरे समाज और राष्ट्र पर पड़ रहा है। वर्तमान दौर में इस पीढ़ी को तकनीक से दूर रखना भी इतना सहज नहीं है। ऐसे में मीडिया ब्रिज समूह समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए धर्म, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों पर केंद्रित डिजीटल चैनल आस्था न्यूज़ की शुरुआत की गई है। इस चैनल में हमारे सामाजिक परिवेश के साथ धर्म और संस्कृति की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। -निर्मल सिरोहिया
COMMENTS